खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित श्री सैन भक्त मंदिर में बृहस्पतिवार को सैन समाज की बैठक हुई। इसमें स्वाइन फ्लू से पीड़ित श्रीओम सैन के परिवार के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही वक्ताओं ने श्रीओम के परिजनों को समय पर उपचार न देने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निंदा की। उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसमें कुलदीप, मौजीराम, संजय, नंदकिशोर, दिनेश, विशाल, प्रेम, जोनी, सुभाष, देव, राजपाल, स्वाति आदि रहे।