खेकड़ा (बागपत)।
नगर में बंदरों के आतंक के कारण लोगों का रहना जीना मुश्किल हो गया है। आएदिन बंदर हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। इससे घायलों की स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ लगी रहती है। बंदरों के आतंक से परेशान होकर नगर के अनेक लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग को शिकायती पत्र देकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की। इस दौरान इरफान, धर्मबीर, फिरोज, आबिद, वाहिद, शाहरुख, प्रेम, सुनील, इमरान, सुमित आदि मौजूद रहे।