बड़ौत (बागपत)।
सनातन धर्म ठाकुरद्वारा में श्रीराम चरित मानस प्रचार समिति का 36वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आनंद वर्मा ने दीप जलाकर किया। इसमें सर्व प्रथम गणे भगवान व मां शारदे की वंदना की। इसके बाद सुंदर कांड का शुभारंभ किया। भजनों की श्रंखला प्रारंभ हुई। गुरू वंदना करते हुए मेरे गुरूवर सुनो मैं कुछ भी ना था, तूने राह दिखाई मजा आ गया, तेरे रहमों करम की पड़ी जो नजर जिंदगी में मजा ही मजा आ गया। अमृत वर्मा ने एक बार हम से सांवरे नजरे मिलाईये, अनिल शर्मा द्वारा ना होते ऋषि मुनि ना होते परि पैगंबर ना होती ये धरती ना होता, ये अंबर ना मीरा, गोपाल की, माला पिरोती, ना होता ये जीवन, अगर मा न होती, हिमांशु अग्रवाल ने खुश हो जाये गर सांवरा, हर ठाठ देता है ज्यादा, उड़ने वालों के पर कांट देता है, सुधीर रूहेला ने राम जी निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यायरी, एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता बीच में जगत के पालन हारी का गायन किया। संचालन सुनील अरोरा ने किया। अंत मेें हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, श्रीराम स्तुति की गयी। इसमें महिपाल कौशिक, आदर्श गर्ग, जयकुमार गोयल, सुरेंद्र, अनंत गोयल, रामनिवास, देवी सिंह, गौरव, संजीव, हरीश मोहन, डॉ. आशुतोष आदि रहे।