बड़ौत। उप्र उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी सोमवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम को पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन मेें कहा गया कि भाजपा की नीतियों विदेशी कंपनियों का विरोध करते हुए स्वदेशी के समर्थन में काम करती है। लेकिन आनलाइन व्यापार से लाखों व्यापारियों का व्यापार भारी संकट में है। विदेशी कंपनियों अपनी अकूत दौलत के बल पर यहां के व्यापार को कब्जाना चाहती है। इसलिए यहां के व्यापारियों को बचाने के लिए आनलाइन व्यापार पर लगाम लगाना जरूरी है। इस अवसर पर मुदित जैन, अनुराग जैन, अंकुर जैन, अंकित टीकरी, संजीव जैन, रिंकू जैन आदि शामिल रहे। वहीं उन्होंने एक ओर ज्ञापन केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को संबोधित एसडीएम को सौंपा। इसमेें आयकर विभाग नियत नियम नए कानून में परिवर्तन होने के कारण कठिनाईयों का सामाना करना पड़ता है, उन्होंने आयकर की छूट सीमा बढ़ाकर छह लाख कीद जाएगी। व अन्य दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।