फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में चार मार्च तक धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत (बागपत)। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में चार मार्च तक के लिए आचार 144 लागू कर दी। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस, गणतंत्र दिवस, 10 फरवरी को बसंत पंचमी, 19 फरवरी को संत रविदास जयंती और चार मार्च को महाशिवरात्रि है। इसके अलावा सेमेस्टर और बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी है। जिस कारण जिले में धारा 144 लागू कर दी। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं होंगे, हालांकि शादी विवाह पर यह नियम लागू नहीं होगा। किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे और लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संगठन या संस्था ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा, इससे समाज का माहौल खराब हो। घरेलू नौकर, चौकीदार या किराएदार बगैर पुलिस के सत्यापन के नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें