बड़ौत (बागपत)।
सीएचसी परिसर में बृहस्पतिवार को रुबेला टीकाकरण अभियान में छूटे बच्चों को टीके लगाएं। अब तक बड़ौत ब्लाक में 118147 बच्चों का टीकाकरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आशीष कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने संयुक्त रूप से किया। सीएचसी अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को अपने बेटे को रुबेला टीका लगाते हुए जानकारी दी कि 26 नवंबर से अभियान शुरू किया। जिले मेें 466684 बच्चों को सफल टीकाकरण किया। इसमेें बड़ौत ब्लाक में 118147 बच्चों का टीकाकरण किया। इसमेें लक्ष्य के सापेक्ष 95.68 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण प्रतिशत के अनुसार बागपत राज्य मेें चौथे स्थान पर है। पहले सप्ताह में स्कूल, मदरसों, दूसरे सप्ताह में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों मेें और तीसरे सप्ताह में छूटे बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने भी अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। इसमें जगदीश, विक्रम सिंह, जसवंत सिंह, सुखपाल आदि रहे।