भक्तांबर विधान में 48 अर्घ्य चढ़ाए
बागपत। सरूरपुर कलां गांव स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तांबर विधान का आयोजन किया गया। इसमें तीसरे दिन श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन श्री भक्तामर महामंडल विधान में 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने गुरुदेव के 47वें अवतरण दिवस पर उनकी पूजा अर्चना की। भक्तों ने श्रद्धा से विधान पूजन और 48 दीपकों से आरती की। बुधवार को विधान रवि ज्योति कालोनी की ओर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवदंपति वीशू जैन और श्वेता जैन शाहदरा दिल्ली रहे। इसमें मुख्य निर्देशन नमन जैन, लक्ष्य, वैशाली, पूर्ति, तृप्ति, अरिहंत, नवीन, संतोष, मंजू, अनिता, हंसकुमार जैन मौजूद रहे।