फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टफमैन टाफ मैराथन में डा मनीष तोमर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश मेें हुई टफ मैन टाफ मैराथन रेस में स्कूल के सचिव द्वारा प्रथम व प्रबंध समिति के सदस्य द्वारा तृतीय स्थान आने पर खुशी जताई और बड़ौत आगमन पर उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जेपी सिंह की अध्यक्षता और डॉ. गौरव मलिक के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कसौली हिल्स के आर्मी ग्राउंड पर टफ मैन टाफ मैराथन रेस का आयोजन किया। इसमेें देश भर के धावकों ने भाग लिया। मैराथन में स्कूल के सचिव डॉ. मनीष तोमर ने 21 किलोमीटर की रेस 2 घंटे 12 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 21 किलोमीटर रेस के दौरान धावकों को 1200 मीटर की चढ़ाई और 1200 मीटर की ढलान रेस भी करनी पड़ती थी। दूसरा स्थान सुदेश तोमर हरियाणा ने 2 घंटे 15 मिनट और तृतीय स्थान प्रबंध समिति के सदस्य प्रदीप शर्मा ने 2 घंटे 20 मिनट पूरी कर जनपद का नाम रोशन किया। इसमें सचिव के प्रथम आने पर खुशी जताई और उनका नगर पहुंचने पर स्वागत कर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इनमें डॉ. आशीष पंवार, डॉ. गौरव मलिक, डॉ. आरपीएस तोमर, जेपी सिंह, डॉ. स्वाति पटनवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें