बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बैठक मेें मंथन किया । बाद में कॉलेज पहुंचे राज्यसभा सदस्य को शिक्षकों ने समस्याओं से युक्त ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द मांग पूरी करने की मांग की। ेे इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता और अजयराज शर्मा व ललित जैन के संयुक्त नेतृत्व मेें हुई बैठक मेें वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जगह-जगह बैठक कर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद कॉलेज में पहुंचे राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल को शिक्षकों ने अटेवा पेंशन बचाओ मंच, शिक्षक नेता राकेश शर्मा, अजय राज शर्मा व प्रधानाचार्य वकील चंद जैन के संयुक्त नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इनमें राकेश शर्मा, ललित जैन, सतीश शर्मा, दिनेश जैन, प्रतीक जैन, राजीव जैन, रीमा जैन, रीता कौशिक, मनीष जैन, पीयूष जैन, दीपक जैन, विभा जैन, आकाश, अशोक, योगेंद्र वर्मा, कालीचरण, श्रीवास्तव, विनीत, निशांत, आशीष जैन आदि रहे।
मुकेश पंवार