500 रुपये क्विंटल दिया जाए गन्ने का भाव
बागपत। रालोद की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गन्ने का भाव नहीं बढ़ाकर सरकार ने किसान विरोधी रवैया दिखाया है। कम से कम 500 रुपये क्विंटल का दाम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ना पर्ची की गड़बड़ी को लेकर रालोद आंदोलन करेगा। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, कंवरपाल, राशिद अल्वी, अमित गुर्जर, योगेंद्र, डॉ. प्रेरणा जैन, विक्रम पांचाल, नीतिन जैन मौजूद रहे।