फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने 14 मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर दो दिवसीय धरना दिया जाएगा। उनकी मांग है जिलाधिकारी कार्यालय का नाम मिनी सचिवालय, कर्मचारी संवर्ग को दस प्रतिशत पदों पर नायब तहसीलदार के पदों पर प्रोन्नति, पदोन्नति की बाध्यता समाप्त करने, पे बैंड बढ़ाने, कर्मचारियों ने पहले की तरह अर्जित अवकाश का भुगतान देने की भी मांग की। इसमें एक महीने तक मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इसमें राजेंद्र कुमार, शैलेष कुमार, मौ. यूनुस, राज कुमार यादव, सरिता चौहान, मंजू लता शर्मा, प्रिया, अशोक पाल, राजीव कुमार, शिवेंद्र त्रिपाठी, वेदप्रकाश, नरेश चंद्र शर्मा, शकील अहमद, नवनीत कुमार सक्सेना, गुफरान अहमद, ममता, दिनेश कुमार, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें