बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, इसमें राजस्थान में हुई रूरल गेम्स नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप मेें स्वर्ण पदक झटकने वाले खिलाड़ी को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने किया। उपेंद्र चौधरी ने बताया कि राजस्थान में एक सप्ताह पूर्व रूरल गेम्स नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप हुई, इसमें कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र अर्पण नैन ने स्वर्ण पदक झटका। इस दौरान योगेश राणा, प्रवीण राणा, अमित कुमार, सोमित कुमार, गौरव वर्मा, अशोक शास्त्री, गरिमा, संगीता, अलका, मोनिका, पूनम आदि रहे।