फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित ग्राम विकास अधिकारियों को बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 15
विज्ञापन

बागपत। ग्राम विकास-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वयक समिति की बैठक कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया। वहीं डीएम से निलंबित चल रहे ग्राम विकास अधिकारियों की तुरंत बहाली की मांग की। आठ अक्तूबर को संघ की रैली में कर्मचारी शामिल होगे। इसमें जिला मंत्री जोनी चौधरी, रवि कुमार, सुनील बंसल, प्रेम, प्रवेंद्र कुमार, पवन राणा, प्रिंस जैन, रोहति खोखर, आलोक, दिनेश कुमार, रविंद्र यादव, राकेश कुमार मौजूद रहे।

लिखित में आश्वासन मिलने पर एक माह के लिए धरना स्थगित
बागपत। लिखित में आश्वासन मिलने पर पीडब्ल्यूडी वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने एक माह के लिए धरना समाप्त कर दिया। 12 सूत्रीय मांगों का अधिशासी अभियंता ने पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने निण्रय लिया कि कार्यवृत्त में दिए गए समय के अनुसार एक माह दिया है। एक माह के लिए धरने को स्थगित किया। इलमें बिजेंद्रपाल, कृष्णपाल, प्रमोद कुमार, ओमपाल सिंह, गुड्डू, बंटी, रोहताश, इकबाल, उदयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन




मार्ग में जलभराव और कीचड़ से बढ़ रही परेशानी
दाहा। झूड़पुर गांव में जैन मंदिर के पास में जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। जैन श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान से भी अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तहसील दिवस में तक में शिकायत कर चुके है। गांव के विनोद देशवाल, ईश्वर दयाल जैन, अज जैन, पूर्व प्रधान वीरसैन, प्रेमपाल, जगपाल, संदीप ने चेतावनी दी समस्या से मुक्ति नहीं मिली तो डीएम से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर फूंकने से कालोनी की बत्ती गुल
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वार्ड चार में ट्रांसफार्मर फूंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 23 घंटों से कॉलोनी में लाइट नहीं है। लोगों ने हंगामा कर ऊर्जा निगम से ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। सभासद दिनेश पंवार, गौरव, सहाबूद्दीन, शकीला, पिंकी, आस मोहम्मद, भावना त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें