बागपत। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवा संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को जाट भवन में एक दिवसीय सम्मेलन किया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री शील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार, प्रदेश कार्यवाहक जसपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री जयविंद सिंह रहे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन समय की जरूरत है। इसके लिए सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन चला रहे है। सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाया जाएगा। सभी भारी संख्या में पहुंचेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को भरोसा किया कि उनके मांग पत्र का निस्तारण 15 दिन में कर दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, जोनी चौधरी, सुनील बंसल, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, गीता देवी, रेखा रानी, रोशनी देवी, कविता, लोकेंद्र, देवेंद्र, साबिर, नौशाद, संजय, कृष्णवीर, ककुराम मौजूद रहे।