बागपत। पंच परमेष्ठी प्रचार समिति बड़ौत के सदस्यों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि कवि सम्मेलन के लिए स्थानीय प्रशासन ने स्वीकृति दी, जिसे निरस्त कर अन्य संस्था को सम्मेलन की अनुमति दे दी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को पहुंचे पंच परमेष्ठी प्रचार समिति के सदस्य समिति के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। बताया कि दस साल से बड़ौत में समिति कवि सम्मेलन करा रही है इस बार भी तैयारियां जोरों पर है। इसकी स्वीकृति स्थानीय प्रशासन से ली थी। जिसमें उनके करीब तीन लाख रुपये अभी तक खर्च हो चुके हैं। एन वक्त पर बड़ौत प्रशासन ने स्वीकृति को बिना किसी कारण के निरस्त कर दी। वहीं दूसरी समिति को कवि सम्मेलन के लिए स्वीकृति दें दी। कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास, विनीत चौहान, मुमताज नसीम, भुवन मोहिनी जैसे प्रसिद्ध कवि को निमंत्रित किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। सोनू जैन, पारस जैन, अभिषेक जैन, अंकुर जैन, राजकुमार, सुखमाल जैन मौजूद रहे।