फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो जल समाधि लेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के आवास पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की पंचायत हुई। किसानों ने कृष्णा नदी पर पहुंचकर शपथ ली कि यदि 11 सितंबर को बड़ौत में होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री ने गन्ना भुगतान कराने के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो 101 किसान नदी में जल समाधि लेंगे। किसानों ने कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। चीनी मिलों ने अभी तक बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया। किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है। मलकपुर चीनी मिल पर 400 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया है। निर्णय लिया कि सभी किसान कृष्णा नदी पर पहुंचकर शपथ लेंगे। पंचायत के बाद सभी किसान कृष्णा नदी पहुंचे और कैंडल जलाकर शपथ ली कि यदि 11 सितंबर को बड़ौत में होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकाया गन्ना भुगतान कराने के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो उसके बाद 101 किसान कृष्णा नदी में जल समाधि लेंगे। किसानों ने नदी के अस्थाई पुल पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन भी किया। पंचायत की अध्यक्षता देवेंद्र लंबदार ने की व संचालन नरेश डायरेक्टर ने किया। इसमें हेमंत कुमार एडवोकेट, अरविंद, सुभाष, जितेंद्र, चंद्र सिंह, रामकृपाल, मांगेराम, अमित, रामनरेश, संजय प्रधान, अरूण मास्टर, सुंदर, प्रमोद पुनिया, जगपाल, बृजपाल, जयप्रकाश मास्टर, जितेंद्र, बाबूराम, रामवीर, ईश्वर, नीता पहलवान, गजेंद्र सिंह, सुखबीर, अमित, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें