छपरौली (बागपत)। हेवा गांव के बीएसएफ के जवान की ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को गांव में शोक सभा में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। हेवा गांव निवासी मांगेराम का बेटा संजय कुंडू (35) 2003 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। हाल में वह नजफगढ़ दिल्ली स्थित चावला कैंप में तैनात था। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते जवान की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव में शोक सभा हुई। संजय कुंडू के दो बेटे आर्य व आयुष है। पति की मौत पर पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल था।