बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक मेें सेक्टर कमेटी और बूथ कमेटी बनाने के चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। संचालन सतेंद्र मौर्य ने किया। इसमें मुख्य अतिथि सत्यपाल पेपला मुख्य जोन इंचार्ज व विक्रम भाटी ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव मेें जुटने को कहा। वक्ताओं ने कहा लोग भाजपा पार्टी से तंग आ चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव मेें जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर बबलू कौशिक, हाजी फिरोज, अनिल कुमार, सूरजमल, जहान सिंह, सत्यपाल सिंह, सुरेंद्र, संदीप आदि रहे।