फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच का सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पाक के सेना प्रमुख को गले लगाने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि कभी भविष्य में नवजोत सिंह सिद्धू ने बागपत की सीमा में घुसने का प्रयास किया तो मंच इसका कड़ा विरोध करेगा ।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंच के सदस्य दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जिस तरह पाक सेना प्रमुख को अपने गले लगाया है, यह देश प्रेमियों को अच्छा नहीं लग रहा है, इससे देश के खिलाफ बगावत की बू आ रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि भविष्य में नवजोत सिंह सिद्धू ने कभी बागपत की सीमा में घुसने का प्रयास किया तो उन्हें बागपत की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। बाद में कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह जगह होडिंग लगाकर नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध किया। प्रदर्शन में अंकित, सचिन, पवन, मनु तिवारी, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें