चांदीनगर (बागपत)। पूरणपुर नवादा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न खेलों में युवा अपना भविष्य संवार रहे हैं। इसे देखकर गांव के युवा भी खेल के क्षेत्र में तकदीर बना सकते हैं। इस दौरान कुछ युवाओं ने गांव में इंडियन टाइगर मार्शल आर्ट के नाम से संस्था खोलने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने सहमति दे दी। ग्राम प्रधान जय भाटी ने संस्था खोलने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सचिन पंडित, कृष्णपाल दरोगा, विजयपाल शर्मा, विनोद, अनिल प्रधान, दीपक भाटी, सचिन कोच, मोहित पांचाल, डॉक्टर ललित शर्मा मौजूद रहे।