फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बिगाड़ रही देश की फिजा : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा देश की फिजा बिगाड़ने का काम कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आए दिन हत्या, बलात्कार जैसे घटनाओं से महिलाएं सहमी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी का शोषण कर रही है। शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर घूम रहे हैं। किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी के दौरान हुई अव्यवस्था से अब तक जूझ रहे हैं। अपराध बढ़ने से महिलाएं घरों में भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में जुट जाने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करने की अपील की। उनके साथ शिव कुमार शर्मा, अनिल तोमर ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें