फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल-जन जागरूकता मेले में जल संरक्षण की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी के प्रांगण में सोमवार को एस्रो के तत्वावधान में जल-जन - जागरूकता मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ यज्ञ और कृतिका फोगाट के जन्मदिन पर पौधरोपरोपण से किया।
विज्ञापन

इस मेले में लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली, हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया अमेरिका, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी के छात्र और छात्राओं ने जल संरक्षण एवं जल प्रदूषण पर नुक्कड़ नाटक, खेल, गाने, फिल्म, मॉडल के माध्यम से लोगों को जागृत किया। लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रुक्मपाल यादव, एस्रो के संस्थापक सदस्य संजय राणा ने विचार रखे। यज्ञ के ब्रह्मा शहर पाल सिंह आर्य एवं अशोक शर्मा रहे। इसमें डॉ मीनल राणा, डॉ प्रकाशवीर मलिक, कृष्णपाल डौला, प्रीतम सिंह वर्मा, डॉ ओमवीर सिंह, आनंद छिल्लर, हरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, देवेंद्र प्रधान, रामछेल पंवार, यशपाल बालियान, वीरेंद्र पंवार, समर पाल सिंह, किम्बर्ली, केन, अर्शिया वाधवा, हिमानी, आरुषि, हेली, उमा, सृष्टि मलिक, लारेंस, उमंग चौहान, तन्वी, ग्लोरिया, जेस्मिन, ऐना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें