फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से निविदा निरस्त करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नया गांव निवासी अली शेर अहमद पुत्र अल्ला मेहर ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर फर्जी तरीके से निवादा को निरस्त करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक से की है। अली शेर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने अपने चहेते के पक्ष में टैंडर जारी किया है। जबकि उसका कार्य अच्छा था। आज तक किसी कोई शिकायत तक नहीं मिली है। उसके बावजूद निविदा को निरस्त की गई है। उसने बताया कि जो जिस चहेते की निविदा को स्वीकृत कराया गया है वह बहुत महंगा है जबकि उसका उनकी सस्ती है। वहीं अफसरों पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। कैंसर रोग से पीड़ित है, उत्पीड़न के कारण उपचार नहीं करा सका। वहीं आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को इसका टेंडर जारी किया गया है उसका फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र खेकड़ा सीएचसी से बनाया गया है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें