अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत वाड्र दो में सभासद मदनों देवी ने बाल्टी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कस्बे को स्वच्छ रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाए। जिससे घर-घर का कूड़ा, कचरा इकट्ठा कर नगर पंचायत की गाड़ी फैंका जाए। इससे बीमारियों से भी बचाव होगा। हरपाल सिंह, सभासद डीपी गुर्जर, श्तेश्वर सिंह, श्याम सिंह, अभिषेक वर्मा, केपी सिंह, सुमित कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
साधकों को यौगिक क्रियाएं कराई
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित नानकपुरी कॉलोनी में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार योग प्रचारक प्रकल्प की ओर से योग शिविर में साधकों ने योग किया। प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने साधकों को यौगिक क्रियाएं कराई। इसमें प्रदीप कुमार, हरिओम, प्रवीण कुमार, मनोज पहलवान, प्रियांशु, अंजु, ओंकार मौजूद रहे।