फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से रोगमुक्त होगा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विश्व योग दिवस पर गांव से लेकर शहर तक योग का आयोजन किया। प्रशिक्षकों ने साधकों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराई। आसन का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने योग किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मंत्री पशुधन लघु सिंचाई मत्स्य उत्तर प्रदेश जनपद प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल रहे। उन्होंने कहा 177 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। व्यक्ति को प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। योग करने में किसी भी वित्तीय सहायता की जरूरत नहीं पड़ती है। योग करने से स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। रोग मुक्त भारत का निर्माण करें। इसमें डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, बागपत विधायक योगेश धामा ने भी लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। इसके फायदों को बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल मौजूद रहे।
आईपीएस पब्लिक स्कूल काठा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। दीपक तोमर और राजू शर्मा ने शिक्षक और विद्यार्थियों को योग कराया। अमित शर्मा, अंकुर त्यागी, चिराग जैन, गजेंद्र ढाका, एकता चौधरी, पारूल सिंघल, सुबोध राय, राखी मित्तल, पल्लवी कौशिक, चेतना त्यागी, संदीप टोंगर मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र ने योग मनाया। इसमें मुकंद बल्लभ शर्मा, सोमपाल मौजूद रहे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने योग जागरूकता रैली निकाली। इसमें विभिन्न संगठनों का सयोग रहा। योग प्रशिक्षक सरिता चौधरी ने गजेंद्र सिंह, ब्रह्मकुमारी की प्रभारी गीता, राकेश आर्य, मुस्तफा हैदर को सम्मानित किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी संतोष तोमर का सहयोग रहा। योग दिवस पर सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान ने योग जागरूकता रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए संस्थान पर हुई। निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया, बबिता, अनुज अग्रवाल, धीरज कुमार, अश्वनी, आकाश, साहिल, राधा, नेहा, शालू, सोनिया मौजूद रहे। फैजपुर निनाना गांव में ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर भवन में विश्व योग दिवस मनाया। गांव के लोगों ने योग और आसन किए।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव के शिव मंदिर में योग हुआ। विपिन त्यागी ने ग्रामीणों को योग कराया। ग्राम प्रधान पति जाकिर हसन, एडवोकेट अशोक सैनी, देवेंद्र अरोरा, संजय अरोरा, महेंद्र शर्मा, महेंद्र सूद, योगेंद्र पाल, टीपू कश्यप, रामनिवास, आशीष, दिनेश, अशोक, इकबाल, मुजफ्फर चौधरी, डॉ. विनोद, सोनू, नीलम, सुमन पाल, मदन विश्वकर्मा मौजूद रहे।
अमीनगर सराय क्षेत्र के श्रीकृष्णा कॉलेज में योग दिवस मनाया। इसमें ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, बीडीओ कृपाल सिंह के साथ सैकड़ों साधक मौजूद रहे। क्षेत्र के रणजीत सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट चेयरमैन तेज सिंह यादव ने योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने योग कराया। धीरज सिंह, अनिल रावत, धीरज सिंह, रीना, प्रदीप, शुभम चौधरी, रविंद्र पाल, सचिन आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिंजन योग ट्रस्ट की ओर चल रहे योग शिविर का समापन किया। साधकों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इसमें ट्रस्ट सचिव शशी मोहन, प्रशिक्षक राम सिंह वर्मा, वैध भंवर सिंह, महावीर वशिष्ठ, प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा, शालू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें