फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से कस्बे के लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अघोषित बिजली कटौती से कस्बे के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी से बुरा हाल हो गया है। सूचना देने के बाद भी विद्युत निगम के स्थानीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इससे कस्बावासियों में विद्युत निगम के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हो रही है। विद्युत कटौती से लघु उद्योग ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। पांच-छह घंटे तक बिजली गुल जाती है, जिस कारण लोग बेहाल हो गए। सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो गए है। इससे राकेश मानव, वीरेंद्र, पवन ठेकेदार, सुनील, पंकज, रोहित, ताहिर, अमित, मुकेश रूहेला ने ऊर्जा निगम से बिजली व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें