बागपत। गर्मी का मौसम आते ही युवा नहर, रजबाहे और स्वीमिंग पूल में नहाकर गर्मी दूर कर रहे हैं। जिले में कई जगह स्वीमिंग पूल शुरू कर दिए गए हैं। जनपद में कई जगह स्वीमिंग पूल का संचालन किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में यहां पर युवाओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। गर्मी और रविवार की छुट्टी होने के कारण नहर और रजबाहे में नहाने वालों की दिनभर भीड़ रही।