बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में रविवार को आयोजित समारोह में सीबीएसई दसवीं के मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज कुमार सक्सेना ने किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बताया कि सीबीएसई दसवीं परीक्षा मेें स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। दिव्यांश मलिक ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, देवेश राणा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, अभिजीत खोखर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय व सार्थक जैन ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। समारोह में विकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, उमेश शर्मा, नरेंद्र गौड़, रूपाली सैनी, हिमांशी जैन, सचिन राजपूत, शिवानी, अमरदीप आदि रहे।