बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस मौके पर मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल सिंह ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि एक बालिका शिक्षित होकर दो परिवारों को शिक्षित व संस्कारित करने मेें अहम भूमिका निभाती है। किसी भी गरीब बालिका को शिक्षित बनाने में मदद करने से बढ़कर बड़ी सेवा नहीं हो सकती। प्रतियोगिता मेें कक्षा आठ की राखी ने प्रथम, कक्षा नौ की स्नेहा ने द्वितीय व कक्षा छह की भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डायरेक्टर ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन योगेश राणा ने किया।