फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशु ने नेट परीक्षा में 48 वी रैंक हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव की प्रतिभावान अंशु तोमर ने यूजीसी की नेट परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय में आल इंडिया 48 वी रैंक हासिल की है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी किसान कृष्णपाल तोमर की पुत्री अंशु तोमर की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय में हुई। इसके बाद कक्षा 10 व 12 की परीक्षा बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। बीएससी ग्वाली खेड़ा के मा अंबा बालिका डिग्री कॉलेज से 68 फीसदी अंक के साथ पास की। एमएससी रसायन विज्ञान के अकार्बनिक रसायन विषय से 74 फीसदी अंक के साथ पास की। इस बार उन्होंने यूजीसी द्वारा संचालित नेट परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय में आल इंडिया 48 वी रैंक हासिल की। वर्तमान समय में अंशू जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापन कार्य कर रही है। अंशु की उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने हर्ष व्यक्त किया और सम्मानित करने का निर्णय भी लिया। उधर, फतेहपुर पुट्ठी गांव में परिजनों ने ख़ुशी का इजहार कर मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें