फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह प्रतिबंध पर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह रोकने का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली, जिसमें पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह न होने देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रोहिणी बालिका शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत चल रहे इंडियाज डॉटर कैंपेन कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। भारत की बेटियां अनचाही, असमान और असुरक्षित विषयों पर नाटिका के माध्यम से कटाक्ष किया। जागरूकता रैली का शुभारंभ कस्बे के चेयरमैन संजीव खोखर ने झंडी दिखाकर किया। इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा एवं कानूनी सहायता के विषय में बताया। छात्राओं ने बाल विवाह पर कविताएं भी सुनाईं। इस अवसर पर प्रदर्शनी का लगाई गई, जिसमें सोफिया, अंतिमा, सुनीता, शालू, अंशु, और अर्पणा छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय के स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें