बड़ौत (बागपत)। विहसंत सागर महाराज ने कहा कि दिगंबर मुनिराज ही समाज का दर्पण है, जो त्याग का ज्वलंत उदाहरण है। शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर कैनाल रोड धर्म सभा में एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने कहा कि लौकिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक ज्ञान परम अनिवार्य है। मुनि विजयेश सागर और विश्व सूर्य सागर महाराज ने प्रभु भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। धर्म सभा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद जग्गी, मंत्री राजेश कुमार जैन, मांगेराम जैन विजेंद्र जैन, प्रदीप जैन, बालेश जैन, अरविंद जैन, सुनील जैन, अनिल जैन, कुसुम, प्रमोद जैन, सचिन जैन, तुषार जैन, मुकेश जैन, सुरेश चंद जैन आदि मौजूद रहे।