अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर समय पर टिकट न मिलने को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। शिकायत पुस्तिका में शिकायत करके कार्रवाई की मंाग की है। यात्री धर्मेंद्र पंवार बली, प्रदीप, शिवकुमार, उस्मान, हरपाल, बिजेंद्र, जीत सिंह, ओमपाल ने बताया कि 11:45 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली सीएनजी 74026 पैसेंजर ट्रेन का समय था, लेकिन टिकट खिड़की नहीं खोली गई। इससे परेशान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिकायत पुस्तिका में भी शिकायत की। स्टेशन अधीक्षक सन्नी देवल से मिले। उन्होंने मामला शांत कराया। कहा कि स्टाफ की कमी के कारण कभी-कभी ऐसा हो जाता है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।