बागपत। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि एससी/एसटी और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति शुल्क की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया और उनका ट्रांजेक्शन फे ल होने के कारण खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। ऐसे सभी छात्र अपना खाता शीघ्र ही अपडेट कराकर लेनदेन करा लें। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य कर रहे, ताकि बाद में फेल ट्रांजेक्शन की समस्या पैदा न हो सके। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की इस समस्या के समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि फीस भरने में छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो।