दाहा (बागपत)। शबगा, बड़ौत और हिलवाड़ी सहकारी समिति के चेयरमैन योगेश पंवार और अन्य सदस्यों ने बड़ौत तहसील दिवस में एक बैंक मैनेजर की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि किसानों को जरूरत के अनुसार लोन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बलजोर सिंह, बिजेंद्र, रविंद्र, ब्रजपाल, सोहनवीर, जितेंद्र, सुखवीर, सेवाराम, शिमला, सूबेद्दीन मौजूद रहे।