बागपत। भारतीय सैन समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से सिसाना गांव स्थित नारायणी माता मंदिर प्रागंण में सैन महाराज की जयंती मनाई। कार्यक्रम में समाज में शिक्षा के प्रति रुचि, जल संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली गई। सैन समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश सैन, आजाद सैन, ओमपाल सैन, अतर सिंह सैन, मनोज सैन, कमल चौहान, मास्टर जयपाल सिंह, रविंद्र, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
जले गन्ने की पर्ची जारी करने की मांग
बागपत। मवीकलां गांव निवासी सुरेंद्रपाल की बिजली के तारों से चार बीघा गन्ने की फसल जल गई थी, जिससे हजारों का नुकसान पहुंचा। किसान ने शुगर मिल के जीएम और सीसीओ को पत्र देकर बताया कि उसका जो गन्ना जला हुआ है उसकी पर्ची जारी की जाए, जिससे उसे ज्यादा नुकसान न पहुंचे।