बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में मैथ एंड साइंस ओलंपियाड के विजेता छात्रों को सम्मानित किया । स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि दिल्ली में सिल्वर जॉन फाउंडेशन की ने मैथ एंड साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया। इसमें स्कूल से 211 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगा दी। उन्होंने बताया हिमाद्री गोयल, हीबा नाज, जाहनवी, विराट कौशिक, प्रतीक, सबा, प्रियंका, सुरभि ने गोल्ड मेडल जीता। राधिका, अक्षित, नितिन, वंशिका और माज ने सिल्वर मेडल और इशांत, भूमि और चित्रा यादव ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य संजय नायक स्कूल के अन्य छात्रों को विजेता छात्रों से प्रेरणा लेनी की प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें अनिल, पंकज, बबलेश, प्रदीप, मनोज, आशीष, हिमांशु, मीनाक्षी, सचिन आदि रहे।