फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू है जानलेवा, इससे दूरी बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को तंबाकू विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने तंबाकू से होने वाले रोगों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और एसपी ग्राम विकास एवं ग्रामोद्योग संस्थान लखनऊ ने तंबाकू विषय पर गोष्ठी की। इसमें बच्चों को तंबाकू से होने वाले जानलेवा रोगों के विषय में बताया। इसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर ने कहा कि जो तंबाकू का सेवन करता है, उसके शरीर में जानलेवा रोग घर कर जाते हैं। टीबी और कैंसर जैसे बीमारी की चपेट में आकर जीवन को बर्बाद कर लेते है। सभी बच्चों को संकल्प दिलाया कि वह तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे। सात सदस्यीय तंबाकू निषेध कमेटी का गठन किया। इस दौरान मेधावी छात्र शुभम शर्मा, दिव्यांशु और तुषार राजपूत को पुरस्कृत किया। इसमें मूलचंद, त्रिलोक सिंह यादव, राकेश शर्मा, विकास मानव, कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष संजय, अनुराधा, राकेश, सरोज आदि रहे।
विज्ञापन


शोक व्यक्त किया
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ढिकौली स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश मोहन के निधन पर डीएवी इंटर कॉलेज के स्टाफ ने शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें