बिनौली (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय बिनौली परिसर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड विकास के अंतर्गत दस दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के हाथ की दस्तकारी के प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी एमपी शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षकों ने महिलाओं को कढ़ाई, चिकनकारी, फुलकारी, जरदोजी, काशीदारी या कश्मीरी कढ़ाई, सिंधी कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया है वह सराहनीय है, इससे ग्रामीण अंचल की महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी। उन्होंने अपना उद्यम चलाने के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त लाभकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं व युवतियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर अवर अभियंता मुसर्रफ शहीद, टेक्निकल एक्सपर्ट डब्लूसीडीसी बागपत मोहम्द यूनुस, प्रशिक्षिका शन्नो मलिक, अनिल यादव, डब्ल्यूटी सदस्य नीलू राठी, रविता राठी, विनोद कुमार, वीर प्रकाश मलिक, सचिव जयबीर सिंह आदि रहे।