एसडीएम का ज्ञापन दिया
बड़ौत (बागपत)। मिस्त्रियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर छपरौली चुंगी के पास एकता मार्केट के दोनों ओर सरकारी जमीन पर खड़ंजा लगाकर रास्ते को संकरा कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में यूनुस चौधरी, राम सिंह, जावेद, कुलदीप, इकरामुदीन, कपिल जैन, फारूख, रहीस, साजिद, शौकीन, दिलशाद, रिजवान, आकाश, आदि शामिल रहे।
अधिक वसूली का आरोप
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड़ बड़ौत निवासी पुनीत मलिक ने दिल्ली बस स्टैंड पर सरकारी बीयर के ठेके पर प्रिंट रेट से 10 रुपये अधिक लेकर बीयर दी जा रही है जो कानूनी तौर पर गलत है। इसकी उन्होंने वीडियो भी बनाई है। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।