फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरदीप कौशिक का इंडियन आर्मी में लेंफ्टिंट पद पर चयन, हर्ष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के पट्टी चौधरान निवासी अमरदीप कौशिक पुत्र मुकेश कौशिक का इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर हर्ष जताया और उन्हें सम्मानित किया। रामलाल आनन्द कॉलेज शाहदरा दिल्ली से पास आउट होने के बाद अमरदीप ने 16 से 20 दिसंबर 2017 तक इलाहाबाद में आयोजित एसएससी परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की। अमर दीप को दो अप्रैल को चेन्नई स्थित आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी मेें ट्रेनिंग के लिए पहुंचना है। उनकी उपलब्धि पर नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उनको सम्मानित किया। अमर दीप ने बताया कि बहन मीनाक्षी से उन्हेें प्रेरणा मिली है। खुशी जताने वालों में दादी सरला देवी, ताऊ देवदत्त कौशिक, ताऊ कुमकुम कौशिक, माता अनिता कौशिक व भाई दीपक कौशिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें