फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हप्पू के रिमांड के लिए अर्जी दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए बड़ौत कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके बाद रिमांड की मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

नौ मार्च को बागपत क्राइम ब्रांच टीम ने पुलिस के लिए सिर दर्द बने एक लाख के इनामी अजीत उर्फ हप्पू को राजस्थान के देवली गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से चाकू तक नहीं मिला। 10 मार्च को बड़ौत पुलिस ने हप्पू को बागपत न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि हप्पू को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को न्यायालय में हप्पू को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की गई है। मंगलवार को अर्जी पर सुनवाई होगी और उसके बाद रिमांड की मंजूरी मिल सकती है। हप्पू को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ के अलावा हथियार बरामद कर सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके मददगारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। शीघ्र ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला कारागार में बंद कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू से अभी तक कोई भी मिलने नहीं पहुंचा है। जेल अधीक्षक यूपी सिंह ने बताया कि छोटी बैरक में रखा गया है। अभी तक उससे मिलने कोई भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें