फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने मांगी वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। धरना-प्रदर्शन भी किया और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुकदमों की पैरवी के लिए कोर्ट पहुंचे वादकारियों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बार सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि बेंच मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की लड़ाई लंबे समय से चल रही है। बेंच मिलने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन को लाभ मिलेगा। सैकड़ों किमी का सफर कर मुकदमों की पैरवी के लिए इलाहाबाद जाना पड़ता है, यह आम लोगों के लिए बेहद कष्टकारी है। उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। हाईकोर्ट बेंच की घोषणा की जानी चाहिए। मीटिंग के बाद अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। डीएम के नाम लिखित ज्ञापन एडीएम लोकपाल सिंह को सौंपा। महामंत्री प्रशांत त्यागी एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल तोमर, ओमपाल मान, मुकेश ढाका, सरफराज अहमद, जाकिर हुसैन, पवन शर्मा, राजेंद्र तोमर, सुभाष सिंह, विनय तोमर, धर्मपाल सिंह, जसपाल राणा, नरेंद्र पंवार, मुकेश उज्ज्वल, मनोज तेवतिया, रामकुमार राठी मौजूद रहे।
बड़ौत तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तहसील परिसर में जुलूस निकाला और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा 19 से 26 फरवरी तक न्यायालयों व कार्यालयों के कार्यों का बहिष्कार होगा। उन्होंने कहा पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति काफी दिनों से हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार मांग पूरी नहीं कर रही है। बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार एवं महामंत्री आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी वे ऐसे ही न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, विनेश तोमर, यशवीर सिंह चौहान, विरेंद्र चौहान, सत्यपाल मान, भूप्रकाश श्यौरण, रविंद्र राठी, दिनेश मान, दीपक राठी, सत्यपाल, पंवार, राम कुमार तोमर, प्रविंद्र तोमर, संजीव तोमर, सतेंद्र पंवार, कुलदीप खोखर, ओमपाल सिंह तोमर, अमरपाल, विनोद मान, विनोद जैन, बिजेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें