अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लघु उद्योग धंधे ठप हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत निगम से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। कस्बा निवासी मुकेश रूहेला, विजय मानव, ब्रिजेश कुमार, मोहित, चौधरी कृष्ण ने बताया कि रविवार की सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई । इसके बाद करीब एक घंटे बिजली आई। इसके बाद शाम तक आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने निगम के अफसरों से व्यवस्था में सुधार लाने की मांग ।