युवाओं को भाजपा से जोड़ने का आह्वान
बड़ौत। भाजपा युवा मोर्चा के जिला सम्मेलन में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया।
गायत्री देवी कालेज में सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रदुमन कुमार ने कहा कि आज युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है। वह भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा की असली युवा ही है। आज युवाओं ने पार्टी को बढ़ाया है। यही वजह है कि केंद्र व प्रदेश में सरकार युवाओं का ध्यान रख रही है और उनके लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। पांच फरवरी से मिलेनियम वोटर महाअभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत एक जनवरी को जो मतदाता 18 वर्ष पूरा कर चुके हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा। इन मतदाताओं को जागरूक करने की जरूरत है। यह अभियान देशव्यापी है। इसमें पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, भास्कर शर्मा, अमित राय जैन, राजेश राणा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सुधीर शर्मा ने किया। इसमें अमन गर्ग, मनीष तोम, रणवीर चौधरी, सौरव, चिराग जैन, अर्चित गुप्ता, विशाल जैन, उत्सव, अनुज आदि मौजूद रहे।