फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों से जांच कराने की मांग दोहराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। तेड़ा गांव के पंचायत सदस्य विकास भवन पहुंचे। डीडीओ को शिकायत कर गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की गई है।
तेड़ा गांव के ग्राम पंचायत सदस्य बिट्टू, रीटा, जयभगवान, ओमपाल, सुभाष, नौशाद, हुक्म सिंह मंगलवार को डीडीओ हुब लाल से मिले। उन्होंने बताया कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर गोलमाल हुआ है। मानक के अनुसार कोई भी कार्य नहीं हुए। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त और डीएम से कर रखी है। प्रधान और ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद प्रधान ने गांव में विकास कार्य शुरू कराया गया है। जिससे वह अपनी अनियमितता को छिपा सके। उन्होंने डीडीओ से कार्यों की जांच को गंभीरता से कराते हुए प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें