बागपत। राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक तहसील बागपत में हुई। क्षेत्रीय मंत्री निरंजन सिंह ने कहा कि जनपद में महासंघ शाखा न होने के कारण संयोजक कमेटी बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखा गया है। जिसमें सत्यवीर सिंह, संजय कुमार को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। गठित संयोजक कमेटी राज्य वाहन चालक महासंघ शाखा बागपत का गठन होने तक महासंघ उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी सभी कार्यक्रमों को 18 जनवरी से दो फरवरी तक शांति मार्च के कार्यों को पूर्ण रूप से संपदान करती रहेगी। मौके पर सत्यवीर सिंह, संजय कुमार, धीर सिंह, अशोक सुमन, कृष्णपाल मौजूद रहे।