फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में हर्ष उज्जवल और मनीष दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेल कार्यालय में एक दिवसीय बालक-बालिका वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। ओवरआल रैंक में मनीष, ओलंपिक राउंड में हर्ष, टीम इवेंट में स्टेडियम की टीम प्रथम रही। विजेता टीम और खिलाड़ियों को बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी और सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने किया। 30 मीटर की प्रतियोगिता में हर्ष उज्ज्वल प्रथम, मनीष द्वितीय, पारस तृतीय रहा। 20 मीटर में मनीष प्रथम, हर्ष उज्ज्वल द्वितीय और पारस तृतीय स्थान पर रहा। ओवरआल इवेंट में मनीष प्रथम, हर्ष उज्ज्वल द्वितीय और पारस तृतीय रहा। ओलंपिक राउंड में हर्ष उज्ज्वल प्रथम, मनीष द्वितीय और शुभम तृतीय रहा। टीम इवेंट में स्टेडियम बागपत प्रथम, वेदवान आर्चरी एकेडमी द्वितीय और बागपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम इवेंट बालिका में स्टेडियम बागपत प्रथम, ज्ञानदीप स्कूल द्वितीय और मूलचंद नैथला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सचिन वेदवान, अमित, आकाश, पुनीत तोमर, संजय जैन, धर्मेंद्र कुमार, पंकज आर्या, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, धर्मबीर सैनी, सतेंद्र मौर्य मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें