शिविर में दिव्यांगों की जांच
बड़ौत (बागपत)। एसबीएम पब्लिक स्कूल में दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उनकी अक्षमता स्थिति के अनुरूप श्रेणीबद्ध किया गया। शिविर का उद्घाटन रमेश पांडे निदेशक जीडीपी कुरुक्षेत्र एवं देवानंद पांडे सोनीपत के द्वारा किया गया। विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रकार की अक्षमता वाले बच्चों की पहचान की। मानसिक मंदता ,श्रवण बाधिता, अल्प दृष्टि सहित अन्य श्रेणी में दिव्यांग चिह्नित किए गए। शिविर में 125 दिव्यांगों की जांच की गई। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव आर्या ने बताया कि एसबीएम पब्लिक स्कूल दिव्यांगों के शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फीजियोेथैरेपी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसपी राठी रहे। शिविर का संचालन डॉ. वकास, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. जावेद अली फीजियोथेरेपिस्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूजा पंवार, पारूल पंवार किरण, मनीषा, रेखा जैन आदि का सहयोग रहा।