परीक्षा से अनुपस्थित रहे कई छात्र
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन पालीटेक्निक कॉलेज मेें चल रहे सेमेस्टर परीक्षा के दौरान सोमवार को कई छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
पॉलिटेक्निक की नौ दिसंबर से चल रही परीक्षाओं के लिए जनपद बागपत में दो ही परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिनमें से दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक बड़ौत और गोपीचंद अहेड़ा शामिल है। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक मेें डीजे पॉलिटेक्निक, गायत्री देवी कॉलेज और श्री कृष्णा कॉलेज के परीक्षार्थी भी परीक्षा दे रहे है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सर्वे द्वितीय विषय का पेपर था। संघन चेकिंग के दौरान छात्रों को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया। छात्र-छात्राओं लाए गए मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केन्द्र के बाहर रख वाई गई। बताया कि प्रथम पाली सुबह नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। जिसमेें 450 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन तीन छात्र- छात्राएं अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इस पाली में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।